फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Survekshan Ranking: शिमला टॉप 300 शहरों की सूची से भी बाहर, ठियोग हिमाचल का सबसे स्वच्छ शहर

Thu, 17 Jul 2025 05:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पिछले साल देश में 188वें रैंक पर रहने वाला शिमला इस बार टॉप 300 स्वच्छ शहरों की सूची से भी बाहर हो गया है।
विज्ञापन
ठियोग हिमाचल का सबसे स्वच्छ शहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की रैंकिंग में शिमला शहर एक बार फिर सफाई व्यवस्था के मामले में पिछड़ गया है। पिछले साल देश में 188वें रैंक पर रहने वाला शिमला इस बार टॉप 300 स्वच्छ शहरों की सूची से भी बाहर हो गया है। कुल 824 स्वच्छ शहरों की सूची में शिमला को 347 वां रैंक मिला है। यह अब तक की सबसे कम रैंकिंग है। यही नहीं, 2015 से अब तक हिमाचल का नंबर वन स्वच्छ शहर रहने वाला शिमला इस बार प्रदेश में भी तीसरे नंबर पर खिसक गया है। प्रदेश में जिला शिमला का ठियोग अब पहले नंबर पर आ गया है।

विज्ञापन




 

सर्वे को चुनाैती दी जाएगी: नगर निगम
हमीरपुर जिले के नादौन को दूसरी स्टेट रैंकिंग, 50,000 से कम आबादी वाली श्रेणी में शिमला को स्टेट रैंकिंग में तीसरा, कांगड़ा के पालमपुर नगर निगम को चौथा, शिमला की सुन्नी नगर पंचायत को 5वां, नारकंडा को छठा और रामपुर को सातवां स्थान मिला है। इसके अलावा धर्मशाला को आठवां, सोलन को नौवां और सुबाथू कैंट को स्टेट रैंकिंग में 10वां स्थान मिला है। वीरवार को जारी किए गए केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे में शिमला शहर के रिहायशी कालोनियों और बाजारों में सफाई व्यवस्था का स्तर तो सुधरा है, लेकिन घरों से कूड़ा उठाने, गीला-सूखा कचरा अलग रखने, कचरे का निपटान करने, पेयजल स्रोतों की सफाई आदि की श्रेणी में शहर पीछे रह गया। कुल 7500 अंकों में से शिमला शहर को 4798 अंक मिले हैं। उधर, नगर निगम का दावा है कि सर्वे गलत हुआ है। इसे चुनौती दी जाएगी।

कचरा प्रबंधन में ठियोग का उम्दा प्रदर्शन
जिला शिमला का ठियोग शहर प्रदेश के सबसे साफ शहरों की सूची में नंबर वन बन गया है। ठियोग से निकलने वाले कचरे का निपटारा शिमला नगर निगम ही अपने भरयाल कूड़ा संयंत्र में करता है। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शामिल ठियोग घरों से कूड़ा उठाने के साथ कचरा प्रबंधन में भी आगे रहा।
 
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें