फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल को मिलेंगे 50 लाख रुपये

Sun, 17 Jan 2016 11:26 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत कायाकल्प अवार्ड योजना में जोनल अस्पताल धर्मशाला ने पहला स्थान पाया है। मंडी दूसरे और सिरमौर जोनल अस्पताल तीसरे स्थान पर रहा है। धर्मशाला अस्पताल को 50 लाख रुपये मिलेंगे। जोनल अस्पताल मंडी को 20 लाख और सिरमौर जोनल अस्पताल को तीन लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


यह राशि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कार्यों पर खर्च की जाएगी। शिमला में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर तीनों जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कायाकल्प पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने पूरे देश में कायाकल्प अभियान शुरू किया है।

हर जिले के जोनल अस्पतालों में स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। तीन चरणों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अस्पतालों में स्वच्छता का जायजा लिया। पहले चरण में जिला स्तर पर नियुक्त अधिकारियों ने अस्पताल की स्वच्छता की जांच की थी।
विज्ञापन


उसके बाद बाहरी जिलों से गठित टीमों ने एक दूसरे जिले के अस्पताल के स्वच्छता जांच की थी। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रदेश और बाहरी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पतालों का दौरा किया था।

सीएमओ कांगड़ा बीएम गुप्ता ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड में अस्पताल को 50 लाख रुपये मिलेंगे। इससे अस्पताल का कायाकल्प होगा। अस्पताल प्रशासन स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करेगा। इनामी राशि को अस्पताल के विभिन्न कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन योजना बना रहा है।

सीएमओ मंडी डीआर शर्मा ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड की दौड़ में मंडी अस्पताल दूसरे स्थान पर रहा है। अस्पताल को मिली इनामी राशि से अस्पताल में अधिक स्वच्छता लाई जाएगी। अस्पताल का कायाकल्प कर अगले वर्ष प्रथम स्थान पर आने की अस्पताल प्रशासन की पूरी कोशिश रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें