फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सतलुज पेयजल योजना बनी सर्वश्रेष्ठ परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के लिए तैयार की गई 42 एमएलडी क्षमता की सतलुज पेयजल योजना को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए एलसीसी-साई-कुनाल स्ट्रक्चर्स संयुक्त उपक्रम को आईसीआई अल्ट्राटेक स्ट्रक्चर अवॉर्ड्स-2026 से सम्मानित किया है।
विज्ञापन


भारतीय कंक्रीट संस्थान की ओर से संयुक्त उपक्रम को सर्वश्रेष्ठ अवसंरचना परियोजना श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्व बैंक के सहयोग से तैयार इस परियोजना पर करीब 371.56 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। योजना का उद्देश्य वर्ष 2050 तक शिमला शहर की अनुमानित पेयजल मांग को पूरा करना और 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करना है। राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. प्रबोध सक्सेना ने संयुक्त उपक्रम के प्रतिनिधियों को यह सम्मान प्रदान किया। इस संयुक्त उपक्रम में एलसीसी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, साई इटरनल फाउंडेशन और कुनाल स्ट्रक्चर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

इंजीनियरिंग की दृष्टि से भी यह परियोजना बेहद चुनौतीपूर्ण रही है। इसके तहत सतलुज नदी से इंटेक जैकवेल के माध्यम से पानी उठाकर शकरोड़ी स्थित 42 एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र तक पहुंचाया जाता है। यहां से तीन चरणों वाली पंपिंग प्रणाली के जरिये पानी शिमला पहुंचता है। इस पूरी व्यवस्था में करीब 1,717 मीटर की ऊंचाई का अंतर पार करना पड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें