कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई है। शनिवार सुबह बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंगाणा के तहत सिंहाना पंचायत के जटेडी गांव निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग को गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई थी। बुजुर्ग की बेटी ने बताया कि वह अपने पिता को सिविल अस्पताल बंगाणा में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन लगवाकर आई थी। वैक्सीन लगवाने के कुछ समय बाद ही उनके पिता को उल्टियां और उच्च रक्तचाप की समस्या हो गई।