फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर शिंदे ने दिया बड़ा बयान

Sat, 09 Sep 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक मंच पर हिमाचल विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुके मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लेकर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस प्रभारी ने एलान किया कि वीरभद्र स‌िंह चुनाव जरूर लड़ेंगे। 
विज्ञापन


ऐसे में ये अटकलें तेज हो गई है क‌ि क्या सीएम वीरभद्र स‌िंह चुनाव लड़ेंगे या अपनी बात पर टिके रहेंगे। हालांक‌ि जब सीएम ने चुनाव न लड़ने का एलान किया था तब उन्होंने ये भी कहा था क‌ि यद‌ि  हाईकमान दबाव डालेगी तो वे चुनाव लड़ सकते हैं।

शिंदे के बयान  के बाद सवाल ये भी है कि क्या सीएम शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे या फिर किसी विधानसभा क्षेत्र से। क्योंक‌ि इस बार वीरभद्र सिंह के पुत्र और युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य ‌‌स‌िंह को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें