फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: नौ साल पहले बतौर जवान सेना में भर्ती हुए मनाली के सुशांत, अब बने लेफ्टिनेंट

Sat, 09 Dec 2023 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

सुशांत वर्ष 2014 में भारतीय सेना में बतौर जवान भर्ती हुए थे। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और अधिकारी बनने की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
परिवार के साथ सुशांत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली की ग्राम पंचायत प्रीणी के गांव हामटा के सुशांत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से सुशांत पासआउट हुए। सुशांत के सेना में अधिकारी बनने से परिवार समेत ग्राम पंचायत प्रीणी में खुशी का माहौल है। लेफ्टिनेंट सुशांत ने प्रारंभिक शिक्षा उच्च विद्यालय प्रीणी और 12वीं की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली से पास की।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता स्व. श्याम लाल, दादी तंजिन डोलमा और माता निर्मला देवी सहित सभी रिश्तेदारों को दिया है। सुशांत वर्ष 2014 में भारतीय सेना में बतौर जवान भर्ती हुए थे। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और अधिकारी बनने की परीक्षा उत्तीर्ण की। सुशांत सेना की राजपूत रेजीमेंट में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें