बंदला पैराग्लाइडिंग साइट विश्व की तीन श्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग साइट में से एक है। इस साइट पर मानव परिंदे गोबिंद सागर झील पर बेखौफ होकर एक्रो गतिविधियां करते हैं। अगर यह रोपवे बनता है तो बंदला धार पर्यटन की दृष्टि से और विकसित होगी। सड़क मार्ग से बंदला की दूरी करीब 14 किमी है। लेकिन जब रोपवे बनकर तैयार होगा तो यह दूरी मात्र तीन किलोमीटर की होगी।
रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने भारत सरकार के साथ इस परियोजना के लिए समझौता किया है। पर्वतमाला योजना में इसे लिया गया है। परियोजना की फिजिबिलिटी, जमीन संबंधी व अन्य जरूरी पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेज दी गई है। लेकिन अभी तक इसकी कवायद इससे आगे नहीं बढ़ पाई है। जैसे ही फाइल को केंद्र से मंजूरी मिलेगी इसपर आगे का कार्य शुरू होगा।-मुनीष साहनी, उप महाप्रबंधक, रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन