फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड डी हिमालय: हिमाचल के राणा की लीड बरकरार

Mon, 12 Oct 2015 11:32 PM IST
मोहर सिंह पुजारी/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खतरनाक रास्तों के सफर पर निकले रफ्तार के दीवाने तीसरे दिन डलहौजी पहुंच गए हैं। सोमवार को पर्यटन नगरी मनाली से सुबह पांच बजे डलहौजी की ओर कार रैली रवाना हुई और शाम बजे के करीब रैली डलहौजी पहुंची। रेड डी हिमालय रैली के दूसरे हिमाचल के सुरेश राणा की लीड बरकरार है।
विज्ञापन


475 किमी के सफर में राणा की कार के टायर में पत्थर फंस गया, बावजूद उनकी लीड बरकरार है। गत वर्ष सुरेश राणा रैली में हार गए थे। इससे पहले नौ बार सुरेश राणा रेड डी हिमालय रैली में विजेता रहे हैं। सोमवार को मनाली से डलहौजी तक हुई कार रैली में सुरेश राणा की रफ्तार 15 सेकेंड और बढ़ी। गत दिवस 1 मिनट 10 सेकेंड से राणा आगे चल रहे थे।

सोमवार को 15 सेकेंड रफ्तार और बढ़ने से अब सुरेश राणा 1 मिनट 25 सेकेंड आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान के राज सिंह राठौर चल रहे हैं। प्रतिस्पर्धा में तीसरे नंबर पर हरप्रीत बाबा हैं। सुरेश राणा ने बताया कि मंगलवार को रैली डलहौजी से श्रीनगर के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनकी कार में पत्थर फंस गया था। जिससे थोड़ी दिक्कत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें