हिमाचल विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध डिग्री कॉलेजों में छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनाव करवाने का फैसला विवि का होता है। अगर विवि इस संबंध में कोई सिफारिश करेगा तो सरकार चुनाव बहाली पर विचार करेगी। धर्मशाला से विधायक विशाल नेहरिया के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छात्र संघ का गठन मेरिट के आधार पर हो रहा है।
विज्ञापन
बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए पूर्व सरकार ने साल 2014 में छात्रसंघ चुनावों पर प्रतिबंध लगाया था। उधर, विधायक विशाल नेहरिया ने मामला उठाते हुए कहा कि चुनावों के दौरान एक या दो जगह ही स्थिति बिगड़ती है। छात्र संगठनों से प्रदेश को कई नेता मिले हैं। ऐसे में सरकार को छात्र संघ चुनाव बहाल करने चाहिए।