लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज की ओर से कांग्रेस में अंतर्कलह के बयान पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री भारद्वाज राजनीति में रिटायरमेंट की ओर बढ़ रहे हैं। राजनीतिक रूप में वह सक्रिय रहने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। उनकी उम्र आराम करने की है। कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है। विक्रमादित्य ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी पहाड़ों की कटिंग को लेकर संज्ञान लिया है। इसमें दिल्ली से अटार्नीं जनरल को तलब किया गया है। एनएचएआई की ओर से की जा रही पहाड़ों की कटिंग पर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि रुड़की के इंजीनियरों की टीम बनाई गई है।
वह हिमाचल का दौरा करेगी। भविष्य में किस तरह से फोरलेन का निर्माण किया जाना है। इसका प्रारूप तैयार होगा। अगल वर्ष सरकार के बजट में मेंटेनेंस और नालियों की रिपेयर के लिए अलग से बजट का प्रावधान करने की मांग की जाएगी। लोक निर्माण विभाग 50 करोड़ रुपये की मशीनरी की खरीद कर रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सड़कें बंद होने से पर्यटन सीजन प्रभावित हुआ है। हिमाचल में इस समय एक से पांच फीसदी एक्यूपेंसी चल रही है। इससे भी हिमाचल की अर्थ व्यवस्था को धक्का लगा है।