फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र प्रदेश सहायक एवं आशुलिपिक संगठन के अध्यक्ष

Sun, 30 Dec 2018 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश लोक निर्माण विभाग के निजी सहायक एवं आशुलिपिक संगठन की बैठक रविवार को प्रमुख अभियंता लोनिवि कार्यालय में हुई। संगठन के पूर्व महासचिव बुद्धि सिंह, कर्मचंद और सुरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

विज्ञापन


इसमें सुरेंद्र चौहान को अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले बैठक में लोनिवि के निजी सहायक और आशुलिपिकों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र चौहान को अध्यक्ष, जय कुमार महासचिव, वंदना कुमारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मान सिंह, अनीता और बबीता शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया।

रजत शर्मा वित्त सचिव, सुरेंद्र शर्मा और कमलजीत प्रेस सचिव, कृष्ण कुमार, सुमन और सीता संयुक्त सचिव, मोहित शर्मा, नेहा और अंकिता संगठन सचिव, दिनेश कुमार ऑडिटर, संतराम और रंजना डोगरा मुख्य सलाहकार चुने गए।
विज्ञापन


इसके अलावा दिशा चौधरी, विकास शर्मा, शारदा, पूनम, रंजीता, कौशल्या और भावना शर्मा को संगठन की नई कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस दौरान निजी सचिव एवं निजी सहायक की अध्यक्ष सरोज सिंह और इंद्र सिंह पटियाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें