महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने गले में प्याज की माला डालकर और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव मुद्दों पर नहीं हुआ। पुलवामा हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी ने लोगों को राष्ट्रवाद के नाम पर गुमराह किया। महंगाई चरम पर है। गरीब लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
नोटबंदी, जीएसटी जैसे फैसलों से देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने का भी विरोध किया। अंत में उन्होंने रैली में जय श्रीराम के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी राम मंदिर के खिलाफ नहीं रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखी थी।
बाली नदारद, कार से नहीं उतरीं चंद्रेश
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन से कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली नदारद रहे जबकि एक दिन पूर्व उन्होंने धर्मशाला में ही प्रेसवार्ता की थी। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी प्रदर्शन में तो शामिल हुईं लेकिन गाड़ी से नहीं उतरीं। उपायुक्त कार्यालय गेट के सामने सड़क की दूसरे ओर गाड़ी में बैठकर ही चंद्रेश ने रैली देखी।