फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की मंडियों से रुकी राशन की सप्लाई, जल्द गहरा सकती है हिमाचल में खाद्यान्न की कमी

Fri, 27 Mar 2020 11:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
राशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन और हिमाचल और पंजाब में कर्फ्यू के कारण राशन की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। पंजाब की मंडियों से राशन सप्लाई एक तरह से ठप हो गई है। इस वजह से हिमाचल में रसद नहीं पहुंच रही है। हालांकि, हिमाचल पुलिस ने राशन की सप्लाई लेकर आ रहे ट्रकों के प्रवेश पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई है, लेकिन पंजाब में सख्ती से रसद से लदे ट्रक हिमाचल की ओर रुख ही नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोगा, होशियारपुर, संगरूर व रोपड़ आदि अनाज मंडियों से आने वाला राशन पिछले तीन दिन से रुका पड़ा है। अधिकांश हिमाचल को इन्हीं मंडियों से रसद व ड्राई फ्रूट्स आदि की सप्लाई होती है। रसद की ये गाड़ियां जिला ऊना के मैहतपुर तथा पंडोगा, गगरेट, मरवाड़ी, बाथड़ी आदि नाकों से हिमाचल में प्रवेश करती हैं। हालांकि, हिमाचल सरकार ने राशन की आपूर्ति के लिए नाकों पर व्यवस्था कर रखी है, लेकिन पंजाब के जिलों से ही आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

अगर जल्द यह सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो हिमाचल में राशन की कमी आ सकती है। जिला ऊना पुलिस ने पंजाब के इन जिलों के पुलिस प्रमुखों से बातचीत आरंभ कर दी है। एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पंजाब की इन मंडियों से लॉकडाउन के बाद राशन नहीं आ रहा है। इसको लेकर पंजाब के जिलों में पुलिस प्रमुखों से बातचीत की जा रही है। ऊना में राशन की आपूर्ति के लिए बॉर्डर खुले रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें