फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मटर की सप्लाई बढ़ी, 10 से 20 रुपये तक गिरे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी, चायल और कुफरी से पहुंच रही खेप, मटर 25 से 33 और फूल गोभी 20 से 25 रुपये प्रतिकिलो बिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सब्जी मंडी ढली में मटर की सप्लाई बढ़ने से दाम में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
चार दिन पहले ढली सब्जी मंडी में मटर 35 से 40 रुपये और फूलगोभी 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बिक रही थी। वहीं रविवार को मंडी में मटर 25 से 30 रुपये और फूलगोभी 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बिकी। मंडी में सुन्नी, चायल और कुफरी क्षेत्र से करीब 55 बोरी मटर पहुंची, जबकि टुटू मज्ठाई क्षेत्र से 40 बोरी फूलगोभी मंडी में लाई गई।
फसल लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि मटर के दाम बहुत कम मिल रहे हैं। वे इस उम्मीद के साथ मंडी में फसल ला रहे हैं कि उन्हें उचित मूल्य मिलेगा। किसानों का कहना है कि मटर की फसल तैयार करने में काफी मेहनत लगती है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बेहतर दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार पहाड़ी मटर की बाहरी राज्यों में हर वर्ष अच्छी मांग रहती है। गुणवत्ता के लिहाज से इसे बाहरी राज्यों की मटर से बेहतर माना जाता है और स्वाद में भी यह अधिक अच्छी होती है। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि रविवार को इस सीजन की पहली मटर की खेप दिल्ली भेजी गई। आने वाले दिनों में बाहरी राज्यों से मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मंडी में बीन सहित अन्य फसलों की आवक भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें