फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी-लूहरी सड़क तीन माह बाद वाहनों के लिए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई में चौड़ीकरण कार्य के दौरान कुछ हिस्सा ढहने से बंद हो गई थी सड़क, ग्रामीणों रूटों पर बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन

सड़क पर बसों सहित सभी तरह के वाहनों का संचालन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी-लूहरी सड़क तीन माह बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी है। जुलाई में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान इसका कुछ हिस्सा ढह गया था जिसके बाद से वाहनों की आवाजाही बंद थी।
लोक निर्माण विभाग ने पहाड़ी की कटिंग कर सड़क को दोबारा वाहनों के चलने योग्य बनाया है। सोमवार को विभाग ने एचआरटीसी की बसें चलाकर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त पाया। इसके बाद मंगलवार से रामपुर सहित ग्रामीण रूटों पर इस सड़क से बसों का संचालन शुरू किया। सड़क बहाल होने से धरोगड़ा, चेबड़ी, हिमरी, जलोग और सेरी कटांडा के लिए ग्रामीण डिपो की बस सेवा शुरू होेने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं करसोग डिपो की परलोग के लिए भी बस चलना शुरू हो गई है। एचआरटीसी शिमला ग्रामीण के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर ने बताया कि पहाड़ी की कटिंग के बाद सोमवार को बस चलाकर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के धामी डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन और लवी मेले को देखते हुए सड़क को वाहनों के लिए खोला है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य अभी शेष है, जिसे पूरा करने में समय लगेगा। इस दौरान निर्माण कार्य के चलते मार्ग को कुछ समय के लिए दोबारा बंद करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें