फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सुक्खू के करीबी सुमन भारती हमीरपुर और सेसराम आजाद कुल्लू के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए

Wed, 31 Jan 2024 01:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर

सार

कांग्रेस कमेटी ने हमीरपुर और कुल्लू में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। सुमन भारती को हमीरपुर और सेसराम आजाद को कल्लू का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
सुमन भारती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हमीरपुर और कुल्लू में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। सुमन भारती को हमीरपुर और सेसराम आजाद को कल्लू का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस बाबत पत्र जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में अभी कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। कुलदीप पठानिया को हमीरपुर और सेसराम आजाद को कल्लू का कार्यभार सौंपा गया था।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर को एक साल के बाद स्थायी अध्यक्ष मिल गया है। सीएम सुक्खू के करीबी सुमन भारती को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पूर्व केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया कार्यकारी जिला अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। अब सुमन भारती को स्थायी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति मिली है। सुमन भारती जिले के नाल्टी क्षेत्र के निवासी हैं। इससे पूर्व वह पार्टी के कई ओहदों पर रहे चुके हैं। साल 1995 में सुमन भारती युवा कांग्रेस के ब्लॉक हमीरपुर के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। वर्तमान में वह प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव के पद कार्यरत थे। अब उन्हें पहली बार जिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें