फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कांग्रेस मजबूत, जीत के लिए वीरभद्र का होना जरूरी नहीं : सुक्खू

Mon, 14 Jan 2019 09:51 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस बूथ स्तर तक मजबूत है। जीत के लिए वीरभद्र सिंह का होना भी जरूरी नहीं है। हिमाचल में वीरभद्र खुद को ही कांग्रेस मानते हैं, जबकि समय बदल चुका है।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि पार्टी में अच्छा काम करने वाले हर नेता का विरोध करना वीरभद्र सिंह की पुरानी आदत है। पूर्व सीएम ने पहले वरिष्ठ नेता सत महाजन फिर विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर और उसके बाद कौल सिंह का विरोध किया।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह की आदत है कि जब भी चुनाव आते हैं तो वे पार्टी नेतृत्व से ब्लैकमेलिंग शुरू कर देते हैं। रविवार को जारी बयान में सुक्खू ने कहा कि हाईकमान पर पूर्व सीएम की टिप्पणी अशोभनीय है। लोकसभा चुनाव में टिकट आवंटन को लेकर वीरभद्र ने हाईकमान के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुक्खू ने कहा कि उन्होंने जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां बनाईं। संगठन को बूथ स्तर पर पहुंचाया। नए और युवा चेहरों को कांग्रेस कमेटी में जगह दी। उन्होंने कांग्रेस का कुनबा बढ़ाया न कि व्यक्ति विशेष का।

इसलिए वीरभद्र उनके धुर विरोधी बन गए। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को कबाड़ कहना अशोभनीय है। वीरभद्र बताएं, क्या गंगूराम मुसाफिर, चौधरी चंद्र कुमार, हर्ष महाजन, अजय महाजन और रवि ठाकुर भी कबाड़ हैं? जिन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जगह दी गई है। 

वीरभद्र की नुमाइंदी में हर चुनाव हारे
सुक्खू ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में वीरभद्र के सीएम रहते कांग्रेस उनकी नुमाइंदगी में हर चुनाव हारी। 2014 में लोकसभा चुनाव हुए तो उन्हें अध्यक्ष बने सिर्फ  एक साल हुआ था। प्रदेश में वीरभद्र के नेतृत्व में 2012 में कांग्रेस सरकार बन चुकी थी, फिर वीरभद्र लोकसभा की चारों सीटें क्यों नहीं जीते?

उनकी पत्नी मंडी सीट से चुनाव कैसे हार गईं? उम्र के हिसाब से वीरभद्र सिंह आदरणीय हैं, लेकिन जब राजनीतिक बात करेंगे तो जवाब भी राजनीतिक तरीके से ही मिलेगा। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार कांग्रेस पार्टी या संगठन की नहीं, वीरभद्र सिंह की हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें