फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के दिलों में राज करते हैं वीरभद्र और स्टोक्स : सुखविंद्र सुक्खू

Wed, 21 Nov 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स जनता के दिलों में राज करते हैं। जनता के दिल से न तो उन्हें निकाला जा सकता है और न ही मिटाया जा सकता है। दोनों की जनसेवक और जननेता हैं। 

विज्ञापन


सुक्खू ने जारी बयान में कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन के दौरान पोस्टरों से वीरभद्र सिंह के गायब होने की अफवाह चंद स्वार्थी तत्व फैला रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस के पोस्टर से वीरभद्र का नाम गायब होने पर ये कहा

सम्मेलन के मंच के पीछे लगे एक पोस्टर में अगर वीरभद्र सिंह का फोटो नहीं है तो इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। सम्मेलन स्थल पर लगे अनेक पोस्टर और होर्डिंग में वीरभद्र सिंह के फोटो लगे थे।

वीरभद्र सिंह कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में से एक हैं और उन्हें कांग्रेस पार्टी समय आने पर फील्ड में उतारेगी। कांग्रेस पार्टी का एकमात्र लक्ष्य 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को चारों खाने चित करना है।कांग्रेस एकजुट है और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस के सम्मेलनों में जुट रही भीड़ और नेताओं के एकजुट होने से भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा नेता बौखलाहट में ही अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के पास अनेक कद्दावर नेता हैं। टिकट फाइनल होने पर भाजपा को इसका आभास हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें