फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतरिक भागों में उद्योग लगाने पर विचार किया जा रहा : बिक्रम सिंह

Wed, 21 Nov 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में उपलब्ध निर्बाध एवं सस्ती बिजली के कारण सरकार निवेशकों को उद्योग मित्र वातावरण और विभिन्न प्रोत्साहन दे रही है।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री का राज्य के बाहर बड़े उद्योगपतियों के साथ इन्वेस्टर मीट करने तथा उन्हें प्रदेश में औद्योगिक निवेश को आमंत्रित करने के लिए आभार जताया। अधिकतर उद्योग प्रदेश के सीमांत जिलों में कार्यरत हैं।

अब राज्य के आंतरिक भागों में उद्योग स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। कहा कि ऊना के वनगढ़ तथा बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिह्नित किया गया है। भूमि का चयन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को लक्ष्य दस्तावेज तैयार करने को कहा

मंत्री ने उन्होंने जलविद्युत और औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के लिए नियमों का सरलीकरण करने और नई नीति बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री की सराहना की है। कहा कि हिमाचल को सही मायने में देश का औद्योगिक हब बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके लिए विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दस्तावेज तैयार करने को कहा गया है। कांगड़ा की डाडासीबा तहसील के चनौर गांव में 23-84-82 हेक्टेयर भूमि का चयन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने को किया गया है।

विभाग शीघ्र इस क्षेत्र में औद्योगिक आधारभूत सरंचनात्मक ढांचा विकसित करने को योजना तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विधानसभा में भी एक विधेयक प्रस्तुत किया गया था। इसका मूल उद्देश्य राज्य में उद्योगों की स्थापना को सरल बनाना है।

राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक नया पैकेज तैयार किया गया है। इससे उद्योगों को स्वीकृतियां मिलने में तेजी आएगी। उन्हें विशेष रियायतें अथवा छूट देने और देरी पर आवेदनों की जांच का भी प्रावधान होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें