फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान ने मोदी सरकार को लेकर जारी किए ये फरमान

Sun, 19 Aug 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा चुनाव चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमले के फरमान दिए हैं। चुनाव से पहले केंद्र और राज्य के ज्वलंत मुद्दे लेकर आम जनता के बीच जाने को कहा गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश भर से पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेता और पार्टी के केंद्रीय नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई थी।

शनिवार सुबह 9:30 से दोपहर बाद 1:30 बजे तक चली बैठक में पार्टी नेताओं से कहा गया है कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर हमला बोला जाए।
विज्ञापन


देश की आम जनता को अवगत कराया जाए कि मोदी सरकार ने सत्ता में रहकर क्या गलत नीतियां जनता पर थोपीं। मोदी सरकार पर राफेल विमान डील को लेकर हमला बोलने और जनता को जागरूक करने को कहा है।  

विज्ञापन

बढ़ती महंगाई को लेकर भी आम जनता के बीच जाएं

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि देश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर भी आम जनता के बीच जाएं। देश भर में रुपये की गिरती कीमत को लेकर भी जनता को जागरूक करें।

पार्टी नेता जनता को बताएं कि रुपये की कीमत लगातार गिरने से आम जन पर क्या असर पड़ रहा है?  दिल्ली में शनिवार को हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, अशोक

गहलोत, सचिव पायलट, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायक दल नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें