फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला रैली में शांता-नड्डा और धूमल को दिया ट्रिपल तलाक : सुक्खू

Sat, 29 Dec 2018 06:26 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में भाजपा सरकार की जन आभार रैली पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने तंज कसा है। बयान जारी कर भाजपा की अंतर्कलह पर चुटकी लेते हुए सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल पास होने से पहले हिमाचल के अपने तीन दिग्गज नेताओं को एक साथ तलाक दे दिया है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम और सांसद शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ट्रिपल तलाक देने का काम धर्मशाला में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम जयराम ठाकुर ने किया है।

विज्ञापन

दस करोड़ रुपये खर्च कर भी एक रुपये की सौगात नहीं दे पाए पीएम

नकारा सरकार के बदहाल एक साल के मौके पर मनाए जा रहे जश्न में इन तीनों नेताओं को मंच से बोलने का मौका तक नहीं दिया गया।सुक्खू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हिमाचल की भोली भाली जनता की भावनाओं से खेला है।

जयराम सरकार दस करोड़ रुपये खर्च कर भी एक रुपये की सौगात पीएम से नहीं ले पाए। मोदी ने चने, माह की दाल और मदरे का जिक्र तो किया लेकिन करोड़ों के कर्ज तले दबे हिमाचल को उससे उबारने की कोई बात नहीं की।

पुरानी योजनाओं का ही बखान किया गया। नई एक भी सौगात प्रदेश को नहीं दी गई। जयराम सरकार मोदी के सामने नतमस्तक नजर आई। कहा कि पीएम ने पड़ोसी राज्य पंजाब का नाम लेकर कर्ज माफी के मामले में झूठ बोला है।

पंजाब में कैप्टन सरकार कर्ज माफी की दूसरी किस्त जारी कर किसानों को पत्र भी सौंप चुकी है। हिमाचल की जनता पीएम और भाजपा को झूठ बोलने का सबक 2019 के लोकसभा चुनाव में सिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें