राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में शनिवार को आठवां दीक्षांत समारोह मनाया गया। ब्रह्मोस रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान के महानिदेशक, ब्रह्मोस एरोस्पेस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा मुख्यातिथि थे।
एनआईटी हमीरपुर प्रशासकीय परिषद के अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में संस्थान के चार इंजीनियरों को डायरेक्टर मेडल से नवाजा गया। इनमें वर्ष 2014 के पासआउट इंजीनियर वासु शर्मा, 2015 के अंकुश कुमार, 2016 के नित्य गर्ग और वर्ष 2017 की पासआउट इंजीनियर तान्या
अग्रवाल शामिल रहीं। 50 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इनमें वर्ष 2014 शैक्षणिक सत्र में एमटेक के मकबाना नीलेश दिनेशभाई और सोनल श्रेया को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। एमटेक वर्ष 2015 में मनोज सूद, अभिमन्यु गुप्ता, कृष्णा कांत, वाईएम आशा लट्ठा, मोहनवीर सिंह, अंकुर
गुप्ता, हरप्रीत कौर और मनीष कुमार, 2016 एमटेक में आरुषि गुप्ता, दीपिका नेगी, अविनाश कुमार, कटुरु सुब्रह्मणयम, अमित कुमार, अंकुर शर्मा, पंकज शर्मा और कृष्ण अग्रवाल, एमटेक 2017 में विवेक ठाकुर, निशि गंगवार, ललित ठाकुर, नवसल कुमार, अपूर्व रवि पांडे, आशीष मिश्रा, नेहा शर्मा, पल्लवी
कौशिक, विवेक सेठी, शिवांगी गुप्ता, आयुष चंद्रा पुंडीर, सचिन कुमार धीमान और संजीव कुमार को गोल्ड मेडल दिया गया। बीटेक और बी-आर्किटेक्चर में 31 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिले।