फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुक्खू ने सदन में पढ़ी अमर उजाला में छपी खबर, यहां जानिए पूरा मामला

Thu, 05 Apr 2018 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सदन में एक बार फिर अमर उजाला की खबर का असर देखने को मिला। नादौन के कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने सदन में अमर उजाला में 19 फरवरी, 2018 को छपी खबर पढ़ते हुए बुधवार को सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया और अनुसूचित जाति के बच्चों से भेदभाव का मामला उठाया। 

विज्ञापन


कहा कि मामले में एट्रोसिटी का केस बनाकर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कुल्लू के चेष्टा स्कूल में अनुसूचित जाति के बच्चों से मध्याह्न भोजन के दौरान हुए भेदभाव के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी कड़ा संज्ञान लिया है। 

एट्रोसिटी का मामला दर्ज किया है। जहां तक गिरफ्तारी का प्रश्न है तो कोर्ट के सामने सरेंडर करने के बाद आम तौर पर बेल मिल जाती है। मामले पर मौजूदा स्थिति की जानकारी डीसी से ली जाएगी। 

विज्ञापन

मामले पर शिक्षा मंत्री ने ये कहा

सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण सुनवाने को चेष्टा स्कूल के बच्चों को किसी के घर ले जाया गया। अनुसूचित जाति से संबंधित बच्चों को गौशाला में बैठाया गया। मंत्री सुरेश भारद्वाज बोले- 16 फरवरी, 2018 को प्रधानमंत्री के भाषण का स्कूलों में सीधा प्रसारण किया गया।

चेष्टा स्कूल में मुख्याध्यापक बच्चों को कार्यक्रम दिखाने के लिए एसएमसी अध्यक्ष के घर पहुंचाया। चार अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। सरकार ने मजिस्ट्रीरियल इन्कवायरी कर मामला दर्ज किया।

मुख्य अध्यापक राजन भारद्वाज, अन्य शिक्षक संजय शर्मा शास्त्री और टीजीटी अमर सिंह का तबादला किया गया। इन पर विभागीय जांच बैठाई गई। एसएमसी में नियुक्त दो शिक्षकों कला अध्यापक अजय ठाकुर और भाषा अध्यापक मेहर चंद की सेवाएं समाप्त की गईं। 
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 18001808007 पर करें शिकायत 

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चों से किसी तरह का भेदभाव न हो, इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001808007 जारी किया है। इस नंबर पर किसी भी कार्यदिवस पर 10 से 5 बजे तक शिकायत की जा सकती है।

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को पंचायतीराज निदेशक को भी आदेश दिए हैं। उपाध्यक्ष जगत नेगी ने तंज कसा - यह घटना निंदनीय है। आपके रामराज्य में ऐसा हो रहा है। आप बताएं कि इस बारे में क्या कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें