सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण सुनवाने को चेष्टा स्कूल के बच्चों को किसी के घर ले जाया गया। अनुसूचित जाति से संबंधित बच्चों को गौशाला में बैठाया गया। मंत्री सुरेश भारद्वाज बोले- 16 फरवरी, 2018 को प्रधानमंत्री के भाषण का स्कूलों में सीधा प्रसारण किया गया।
चेष्टा स्कूल में मुख्याध्यापक बच्चों को कार्यक्रम दिखाने के लिए एसएमसी अध्यक्ष के घर पहुंचाया। चार अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। सरकार ने मजिस्ट्रीरियल इन्कवायरी कर मामला दर्ज किया।
मुख्य अध्यापक राजन भारद्वाज, अन्य शिक्षक संजय शर्मा शास्त्री और टीजीटी अमर सिंह का तबादला किया गया। इन पर विभागीय जांच बैठाई गई। एसएमसी में नियुक्त दो शिक्षकों कला अध्यापक अजय ठाकुर और भाषा अध्यापक मेहर चंद की सेवाएं समाप्त की गईं।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चों से किसी तरह का भेदभाव न हो, इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001808007 जारी किया है। इस नंबर पर किसी भी कार्यदिवस पर 10 से 5 बजे तक शिकायत की जा सकती है।
ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को पंचायतीराज निदेशक को भी आदेश दिए हैं। उपाध्यक्ष जगत नेगी ने तंज कसा - यह घटना निंदनीय है। आपके रामराज्य में ऐसा हो रहा है। आप बताएं कि इस बारे में क्या कार्रवाई की है।