भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को निलंबन के बाद भंग कर दिया है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। इस आयोग के साथ लाखों युवाओं के रोजगार का एक अफसर भी फिलहाल लंबे समय तक बंद हो गया है। प्रदेश सरकार को चयन आयोग को सुधारने का काम करना चाहिए था पर कभी भी चयन आयोग को भंग करने का कार्य नहीं करना चाहिए था।
हजारों लोगों ने कई सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं भी दी थीं और उन्हें परीक्षा परिणाम का इंतजार था। लेकिन अब जब तक चयन आयोग वापस स्थापित नहीं होगा या अन्य कार्य प्रणाली का निर्माण नहीं होगा तब तक इन युवाओं की उम्मीदों पर विराम लग गया है।