फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अत्याचार से तंग आकर दी हमारी बेटी ने जान'

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला बिलासपुर के भदरेट गांव की महिला के जहर खाकर आत्महत्या करने के बाद गुस्साए मायके वालों ने शनिवार को थाने में धावा बोल दिया। पुलिस कार्रवाई से नाराज लोग थाने में आकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


लोगों घंटों थाने में बैठे रहे और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। परिजनों का कहना था कि किरण देवी ने शुक्रवार शाम को जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली थी। इसके लिए उसका पति और सास जिम्मेदार हैं जो रोज उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

दहेज न लाने पर उसे पीटा जाता था। इसलिए उसने सुसाइड कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिजनों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका किरण देवी की शादी 14 साल पहले भदरेट के राजेश कुमार के साथ हुई थी।

मृतका के पिता राम लाल समेत अन्य परिजनों का आरोप है कि उसका पति और सास उनकी बेटी को अकसर दहेज के लिए तंग करते थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। 13 अक्तूबर को भी उनकी लड़की अपने मायके आई थी।

किरण ने अपने परिजनों को बताया था कि उसके ससुराल वालों ने जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये मांगे हैं। पैसे न मिलने के कारण उसे ससुराल में तंग किया जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें