फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचे में पेड़ पर लटका मिला शव, सनसनी

Thu, 27 Nov 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा जिला के उपमंडल बैजनाथ के बीड़ में फंदे से लटका शव मिला है। इसकी पहचान रवि पुत्र हिरदय राम निवासी बड़ा भंगाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

45 वर्षीय रवि निवासी बड़ा भंगाल बीड़ में किराए के कमरे में रहता था। वह घोड़े से सामान को इधर-उधर ले जाने का कार्य करता था।

बुधवार को देर रात घर के समीप बगीचे में रवि कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी बैजनाथ पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें