फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के राशन गोदामों में पहुंची चीनी की खेप, मिलेगा मई का कोटा

Fri, 22 Jun 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने लगभग 33 हजार क्विंटल चीनी की खेप खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में पहुंचा दी है। जिला शिमला के गोदामों में चीनी की खेप उपलब्ध करवा दी गई है। हिमाचल में मई महीने के लिए चीनी की आपूर्ति 23 जून से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का दावा है कि हर माह चीनी की आपूर्ति के लिए निविदा की शर्त के अनुसार 25 दिन का समय निर्धारित होता है। सूबे के उपभोक्ताओं को जल्द चीनी का कोटा उपलब्ध करवाया जाएगा। 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सरसों तेल और रिफाइंड की आपूर्ति के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अप्रैल महीने के लिए 25.73 लाख लीटर सरसों तेल और 6.48 लाख लीटर रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


अप्रैल के लिए 10 लाख लीटर सरसों तेल और 3.67 लाख लीटर रिफाइंड की आपूर्ति कर दी गई है, जबकि बकाया मात्रा 24 जून तक उपलब्ध करवा दी जाएगी। सरकार का दावा है कि मई और जून माह की आपूर्ति शीघ्र निगम के गोदामों पर पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें