फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: 10 हजार मीटर की दौड़ में हिमाचल की सीमा ने जीता रजत पदक

Tue, 05 Apr 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

रजत पदक हासिल करने के बावजूद सीमा कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई हैं। दस हजार मीटर की दौड़ सीमा ने 34 मिनट 31 सेकंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की कविता यादव ने कांस्य पदक हासिल किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल की सीमा ने जीता रजत पदक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कालीकट में 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के चंबा की सीमा ने रजत पदक जीता है। सीमा ने यह उपलब्धि दस हजार मीटर दौड़ में हासिल की। रजत पदक हासिल करने के बावजूद सीमा कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई हैं। दस हजार मीटर की दौड़ सीमा ने 34 मिनट 31 सेकंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की कविता यादव ने कांस्य पदक हासिल किया है।

विज्ञापन


सीमा का अगली दौड़ छह अप्रैल होगी। इसके लिए सीमा खूब पसीना बहा रही हैं। यह दौड़ पांच हजार मीटर की होगी। वर्तमान में सीमा कोच ह्यूगो वैन डेन ब्रोक की देखरेख में तैयारी कर रही हैं। सीमा ने बताया कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोच काफी मदद कर रहे हैं। सीमा अब तक एक इंटरनेशनल और 15 नेशनल मेडल जीत चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें