फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैप्स हो गए हजारों परिवारों के सब्सिडाइज्ड गैस सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिमला के करीब दस हजार रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के सब्सिडी कोटे के 15 हजार सिलेंडर लैप्स हो गए हैं।
विज्ञापन


डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना से जुड़ने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता इन उपभोक्ताओं के पूरा कोटा लेने में आडे़ आई है।

डीबीटीएस योजना के बंद होने के बाद 21 दिनों की बुकिंग की शर्त ने भी इन उपभोक्ताओं को सताया है। जिला की सभी गैस एजेंसियों में 25 से 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं के सब्सिडी कोटे के सिलेंडर लैप्स हुए हैं।

इतना ही नहीं योजना से नहीं जुड़ने वाले कई उपभोक्ताओं को जनवरी और फरवरी माह में महंगी दरों पर भी गैस सिलेंडर खरीदने पड़े हैं।

बीते वित्तीय वर्ष में जिन उपभोक्ताओं ने सब्सिडी वाले अपने 11 सिलेंडर नहीं लिए हैं उनको नए साल में शेष सिलेंडर नहीं मिल सकेंगे।

उनके लिए पहली अप्रैल से नया कोटा आवंटित हुआ है।

इस साल मिलेंगे सब्सिडी के बारह सिलेंडर

जिला शिमला में डेढ़ लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं। नए वित्तीय वर्ष 2014-15 में उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले 12 गैस सिलेंडर मिल सकेंगे।

अप्रैल 2014 से लेकर 31 मार्च 2015 की अवधि में उपभोक्ताओं यह सुविधा मिलेगी।

अब पहले की तरह सभी गैस उपभोक्ताओं को बिना आधार कार्ड नंबर के सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर गैस एजेंसी कार्यालय तथा होम डिलीवरी के माध्यम से ही मिलेगा।

उपभोक्ताओं को अब सब्सिडी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुराना कोटा शिफ्ट नहीं हो सकता

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के प्रबंधक रजत घरसंगी का कहना है कि पहली अप्रैल से सब्सिडी सिलेंडरों का कोटा 12 हो गया है।

निर्धारित अवधि तक सब्सिडी सिलेंडर नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं का कोटा लैप्स हो गया है। बीते वित्तीय वर्ष का कोटा अगले साल शिफ्ट नहीं हो सकता।

वहीं, व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के दाम में इस माह कमी हुई है। मार्च माह के मुकाबले व्यवसायिक सिलेंडर अप्रैल में 159 रुपये सस्ता मिलेगा।

इस माह इसका दाम 1791.50 रुपये रहेगा। राजधानी में दो हजार से अधिक व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा सहित खाद्य पदार्थों की दुकानें चलाने वाले कारोबारी इस श्रेणी के तहत आते हैं।

इसके अलावा नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर इस माह 1148 रुपये में मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें