फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा में छात्रों ने डाली किन्नौरी और महासु नाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस पर बटोरी वाहवाही एवरेेस्ट विजेेता अमित नेगी ने साझा किए अपने अनुभवअमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में पर्यटन और हरित निवेश विषय पर विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इसमें एवरेस्ट फतह करने वाले कॉलेज के पूर्व छात्र अमित नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को साहसिक पर्यटन और इससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों ने किन्नौरी नाटी, भंगड़ा और महासु नाटी डाली।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग सम्मानित अतिथि के रूप के रूप में शामिल हुईं। डॉ. शिखा जोशी, राहुल नेगी, पवन और वरिष्ठ शिक्षकों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग के अध्यक्ष डॉ. निखिल सारटा ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। अमित नेगी ने पर्वतारोहण के रोचक अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने स्कूल से एवरेस्ट शिखर तक की साहसिक यात्रा का वृतांत सुनाया। अमित नेगी विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट, कंचनजंगा और अन्नपूर्णा को फतह कर चुके हैं। नेपाल आर्मी से सागरमाथा बैज सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने कहा कि पर्यटन आज के समय में आय और रोजगार का मुख्य साधन है। महाविद्यालय का प्रयास है कि शिक्षा को रोजगार से जोड़कर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारा जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें