फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Martyr Rohit Kumar: शहीद भाई को बहन ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई को उमड़ा जनसैलाब

Thu, 04 Jan 2024 07:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंज(कांगड़ा)

सार

प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा के तहत लंज खास पंचायत निवासी 24 वर्षीय रोहित का गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ लंज खास में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
शहीद भाई को बहन ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई को उमड़ा जनसैलाब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में सेना की अटलरी बटालियन में भारत-चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा के तहत लंज खास पंचायत निवासी 24 वर्षीय रोहित का गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ लंज खास में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। बहन रीता देवी ने शहीद को मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सैनिक रोहित कुमार बीते सोमवार को चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसलने से शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


रोहित के मामा पवन कुमार ने बताया कि वह दो महीने पहले ही 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गए थे। अंतिम संस्कार के दौरान एडीसी कांगड़ा रोहित जस्सल, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, नायब तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा, रोहित की बटालियन की तरफ से सूबेदार शिवा शुक्ला, नायब सूबेदार ओम प्रकाश, सेवानिवृत्त हवलदार नागेश, सूबेदार शेर सिंह, बीडीसी सदस्य एवं रिटायर्ड हवलदार प्रितम सिंह, कैप्टन अमर सिंह, सूबेदार अनिल राणा, डॉक्टर सुनीत पठानिया, पंचायत प्रधान रेखा देवी, पूर्व सैनिक लीग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन निर्मल वंदराल, शाहपुर कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुर, समस्त पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें