फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फागली स्कूल के विद्यार्थियों ने डाला पंजाब का जागो गिद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने सम्मानित किए विद्यार्थी
विज्ञापन

1983 और 1984 बैच के पूर्व छात्र भी पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्कूली छात्राओं ने पंजाब के जागो गिद्दा की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने जागो गिद्दा के माध्यम से पंजाब में शादी के दौरान आयोजित होने वाली परंपरा से दर्शकों को रूबरू करवाया। इसके अलावा सरस्वती वंदना, एकल नृत्य, पहाड़ी नाटी, कविता वाचन और एलियन नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य अमिता गुप्ता ने मुख्य अतिथि और अभिभावकों के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान मुख्य रूप से स्कूल के 1983 और 1984 बैच के पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. कंचन वर्मा, दीपा शर्मा, प्रदीप ठाकुर, विकास सूद, राजमोहन सिंह, अनिल भंडारी, जितेंद्र सिंह कंवर, संजय ठाकुर, धर्म पाल ठाकुर, डॉ. लक्ष्मी शामिल रहीं। इनके अलावा रक्षिता लोदी, किरण कटवाल, रीता, राकेश शर्मा, जोगिंद्र सिंह बोहरा और नरेश ठाकुर भी पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्यार चंद भाटिया, नाभा वार्ड की पार्षद सिमी नंद और एसएमसी सदस्यों सहित स्कूल के शिक्षक और गैर शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के कार्यक्रम में पूरे वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें अंशिका ठाकुर, मुस्कान कुमारी, संजय भगत, जानवी, भूमिका, जीविका, मुस्कान, वर्षा ठाकुर, स्नेह, हर्षित, शिवम प्रजापति, मनिला कुमारी, आदित्या, खुशी, गीता बसने, नैंसी भाटिया, रोहित, रितिका, प्रिया शर्मा, अंजलि पुरोतम और भारतेंदु शामिल रहे। इनके अलावा लक्ष्मिना, हर्षिता, कल्पना, अंशुल भाटिया, विकास कुमार, हिमांशु, दिनेश खेत, चुन्नीलाल को पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर दुशांत ठाकुर, भौमिक, प्रीति, सुधीर शर्मा, अनुप, अक्षता, उज्वल, आयुष, कला उत्सव में सुनिता, मंजली, स्नेहा को पुरस्कृत किया। छात्रवृति और विशेष पुरस्कार के लिए नैंसी भाटिया, अनुराग शर्मा, उपस्थिति पुरस्कार के लिए कल्पना बैस, तपस्या बैस, रिमकी, विशेष मान्यता के लिए फागुनी, शीला और रोशनलाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें