फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्यारकोटी पाठशाला में 5 करोड़ से बनेगा नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का एलान
विज्ञापन

बोले, जनवरी में शुरू होगा भवन का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। क्यारकोटी में पांच करोड़ रुपये से स्कूल का नया भवन तैयार किया जाएगा। जनवरी तक इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से स्वीकृत दो करोड़ रुपये की राशि विभाग को उपलब्ध करवा दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारकोटी के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने क्यारकोटी के नए भवन का शिलान्यास किया। मुंगर नाला से गांव मुंगर तक बनी सड़क का लोकार्पण और धगोगी-जयाली सड़क और चैड़ी में पंचायत घर का शिलान्यास और मोहनपुर नाला–क्यारकोटी सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने बस को हरी झंडी भी दिखाई। उन्होंने बताया कि चैड़ी पंचायत में ढाई सालों में विभिन्न विकास कार्यों पर 1 करोड़ 56 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि आज जिन सड़कों का शिलान्यास किया है, उनके कार्यों को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नेरी नाले पर भी पुल का निर्माण किया जाएगा। मुंगर नाले के बार-बार अवरुद्ध होने पर पुल का निर्माण किया जाएगा। मंदिर क्षेत्र में भंडारे के दौरान जल सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 50 हजार लीटर के पानी की टैंक के निर्माण की घोषणा की। राजकीय वरिष्ठ प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला पंजोग के भवनों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर 31 मार्च से पूर्व स्वीकृति को भेजने को कहा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, बीडीसी अध्यक्ष चंद्रकांता वर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, चैड़ी पंचायत प्रधान भुवनेश्वर शर्मा, उपप्रधान सुमित ठाकुर, नगर निगम के भट्ठाकुफर से पार्षद नरेंद्र ठाकुर और प्रधानाचार्य मीनू जसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें