केंद्रीय विद्यालय जाखू के प्राथमिक सेक्शन के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बुधवार को रिज मैदान पर रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण और पानी बचाने का संदेश दिया।
हाथ में ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ संदेश लिखी पट्टिकाओं को लेकर बच्चों ने नारे लगाए। स्कूल परिसर से रिज होते हुए यह रैली स्कैंडल प्वाइंट तक निकाली गई।
रैली में प्राथमिक स्कूल के मुख्य अध्यापक अनिल यादव, शिक्षिका अनुपमा, पूजा, मुकेश राणा आदि भी मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य एसके मिश्रा ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और धरती को हरा-भरा बनाने का संदेश देना था।