फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उत्सव धृति संगम में छात्रों ने प्रस्तुतियों से जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी और बालीवुड गानों पर किया डांस
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. कौशल रहे मुख्यातिथि
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को विवि एससीए के वार्षिक उत्सव धृति संगम में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, शास्त्रीय और बालीवुड गानों पर डांस किया। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्सव में विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। आयोजन में पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नैन जीत सिंह, विवि के चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विवि एससीए की अध्यक्ष मुस्कान ठाकुर, उपाध्यक्ष आकृति, सचिव नव्या और संयुक्त सचिव आस्था ने मुख्यातिथि तथा अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुनीष ने मतदान के लिए किया प्रेरित
उत्सव में चुनाव आइकन मुनीश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को लोक सभा और विधानसभा उपचुनाव में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान कर सरकार बनाने में सहभागी बनने और अपने कर्तव्य का निर्वाह करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें