फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: एचपीयू में एसएफआई-एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, छह छात्र घायल

Tue, 06 Dec 2022 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचपीयू के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही छात्र संगठन एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को हिंसक झड़प हो गई। इससे दोनों संगठनों के आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए। 
विज्ञापन
एचपीयू में छात्र संगठन कार्यकर्ताओं में झड़प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही छात्र संगठन एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को हिंसक झड़प हो गई। इससे दोनों संगठनों के आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए। परिसर में जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इससे पुलिस और सुरक्षा कर्मी भी चोटिल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार करवाया गया। हिंसा की घटना के बाद एचपीयू परिसर में अतिरिक्त पुलिस और एचपीयू के सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे एचपीयू के मुख्य गेट पर खड़े एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई। इसी बीच पुराने कैफेटेरिया के पास पथराव शुरू हो गया और दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पुलिस ने दोनों गुटों को तितर-बितर किया। इसके बाद केमिस्ट्री विभाग में दोबारा छात्र संगठन कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।

विज्ञापन





इसमें कुछ छात्र घायल भी हुए। इसके बाद पुस्तकालय के बाहर एक-दूसरे के साथ मारपीट की। इस हिंसा को रोकने के लिए पुलिस के अतिरिक्त जवानों ने मोर्चा संभाला और परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखी। परिसर में बने इस माहौल से आम छात्र और एचपीयू आने वाले लोग भी परेशान रहे। हिंसा की इस घटना के बाद एचपीयू प्रशासन अलर्ट हो गया। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए।

एसएफआई के छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि यूजी के खराब रहे रिजल्ट और ईआरपी सिस्टम से छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर एसएफआई के शुरू किए आंदोलन को दबाने के मकसद से एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से उन पर हमला किया। वहीं, एबीवीपी के छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि एसएफआई के कार्यकर्ता एबीवीपी की कार्यकर्ता पर कमेंट कर रहे थे। मंगलवार को भी उन्होंने कमेंट किया, जिसका विरोध किया तो एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


एचपीयू परिसर और छात्रावासों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस घटना की जांच शिमला पुलिस कर रही है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
 जीडी शर्मा (डीएसपी), विश्वविद्यालय सुरक्षा अधिकारी  

एचपीयू अपने स्तर पर कराएगा जांच
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने कहा कि हिंसक घटना की एचपीयू अपने स्तर पर जांच करवाएगा। विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता अध्ययन की अध्यक्षता में बनाई गई अनुशासन समिति को जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

 दोनों संगठनों की छात्रा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई से हुई शुरूआत 
 विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर छात्रों के स्वागत के लिए खड़ी दोनों संगठनों की छात्रा कार्यकर्ताओं के बीच बहस और हाथापाई से हिंसा की शुरुआत हुई। इस बीच दोनों संगठनों के कार्यकर्ता भी बीच में कूद गए। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। फिर आपसी झड़प और मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया, इसमें छात्रों के साथ छात्रा कार्यकर्ता भी चोटिल हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें