फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अगर मरीज कोरोना पीड़ित है तो मास्क करेगा बीप, स्वच्छ हवा भी देगा, छात्रा ने तैयार किया मॉडल

Fri, 15 Dec 2023 11:23 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू की छात्रा स्नेहा ने ‘द डिजीटल मास्क कंसेप्ट’ का मॉडल तैयार किया है। 
विज्ञापन
द डिजीटल मास्क कंसेप्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना मरीज अगर नजदीक होगा तो मास्क बीप करेगा। इसके साथ ही यह स्वच्छ हवा भी उपलब्ध कराएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू की छात्रा स्नेहा ने ‘द डिजीटल मास्क कंसेप्ट’ का मॉडल तैयार किया है। मॉडल को जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन


इस मॉडल के निर्माण पर करीब तीन हजार रुपये खर्च आया है। इस डिजिटल मास्क में सेंसर है। यदि कोई व्यक्ति कोरोना और अन्य बीमारी की चपेट में है तो यह मास्क बीप करेगा और लोग मरीज के पास नहीं आएंगे। इस मॉडल में एयर प्यूरिफायर भी लगाया गया है। इससे मरीज को स्वच्छ हवा मिलेगी।

स्नेहा ने यह मॉडल गाइड टीचर प्रेम पाल कौर की निगरानी में तैयार किया है। स्नेहा ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य की थी। इसी को लेकर यह मॉडल तैयार किया गया है। अगर कोई अन्य व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के निकट आएगा तो मास्क बीप करेगा। इससे लोग खुद का बचाव कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें