फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में दिव्यांग श्रेणी से भरेंगे जेबीटी के 6 पद

Thu, 14 Dec 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में शारीरिक दिव्यांग श्रेणी से जेबीटी अध्यापकों के छह पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग ने तीस दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी तय समयावधि के भीतर विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जिन अभ्यर्थियों के नाम विशेष रोजगार केंद्र विकलांग के कार्यालय में प्रायोजित किए गए हैं, उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। पात्र अभ्यर्थी भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की प्रतिलिपि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सूची प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि यह पद बैचवाइज भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए पात्र अभ्यर्थी विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि इन पदों के भर जाने से जिला के सरकारी स्कूलों में चल रही जेबीटी अध्यापकों की कमी भी पूरी होगी। इस विशेष श्रेणी से संबंधित बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें