फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर की मार से बचने के लिए छात्र ने भोलेनाथ को लिखी चिट्ठी

Mon, 03 Oct 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में गुरु जी की मार से बचने के लिए आपने कई तरह के यत्न किए होंगे, लेकिन कोई छात्र अगर सीधा भगवान के द्वार पहुंच जाए तो हैरत तो होगी ही। मैडम से डरे सहमे एक छात्र ने किसी को अपना दर्द बताने के बजाए सीधे भोलेनाथ से ही फरियाद कर डाली।
विज्ञापन


मासूम का यह पत्र शिवलिंग के पास मिला है। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां भरवाईं क्षेत्र में यह दिलचस्प किस्सा सामने आया है। प्राईमरी स्कूल के एक छात्र ने शिव मंदिर में एक चिट्ठी छोड़कर अरदास कर डाली।

हालांकि यह चिट्ठी लिखने वाला छात्र कौन है, इसका पता नहीं चला है लेकिन उसने भोलेनाथ से प्रार्थना की कि उसे मैडम से आज बचा लो।
विज्ञापन

चिट्ठी में लिखी ये सब बातें, लोग हैरान

हालांकि मौजुदा दौर में स्कूलों में छात्रों को पढ़ाई के लिए दण्डित करने पर मनाही है, लेकिन फिर भी जिम्मेदार अध्यापक बच्चों के भविष्य के लिए उन्हें डांट डपट देते हैं। ऐसे ही इस मामले में छात्र भोलेमन से भोलेनाथ के द्वार पहुँच गया।

छात्र ने शिव मंदिर में कॉपी के पेज पर अरदास लिखकर शिव की पिंडी पर चढ़ा दी। इस पर्ची पर इसके अलावा मैडम द्वारा 'मेरा हिमाचल' निबंध भी न सुनने की गुजारिश की गई है। मामला पंतेहड़ गांव का है, जहां एक शिव मंदिर में यह पर्ची सुबह पूजा करने आए श्रद्धालु को मिली।

इस बात की चर्चा पूरे गांव में है। शिक्षक की कथित डांट के भय को किसी और से साझा करने की जगह छात्र ने सीधे भगवान् से ही अर्ज कर डाली। रोचक है कि छात्र ने यह भी लिखा है कि आज के लिए बचा लो आगे से तैयारी करके जाऊंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें