नौहराधार तहसील की देवना पंचायत के बुजुर्ग मीन सिंह को प्रशासन ने खास तौर पर सम्मानित किया। उन्होंने जंगलों में एक लाख से अधिक पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में युवा पीढ़ी को नई दिशा दिखाई है।
नौहराधार में ही प्रशासन ने तस्दीक की तो उनकी ओर से रोपे गए 25 हजार से अधिक पौधे पाए गए। रेडक्रॉस के लिए भवन देने, स्कूल को धनराशि देने वाले, आग बुझाने में उत्कृष्ट करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
उपायुक्त ललित जैन ने कहा कि गणतंत्र दिवस की थीम पर्यावरण संरक्षण और ज्ञान अर्जित करने पर आधारित था। इसके मद्देनजर प्रतिभागियों को जामुन, नीम, आंवला आदि के पौधे दिए गए।
यह पौधा जीवनभर उन्हें गणतंत्र दिवस की याद दिलाने के साथ देशभक्ति का जज्बा भी पैदा करेगा। लगभग 250 पौधे बांटने का लक्ष्य रखा है। महापुरुषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें भी बतौर इनाम दी गईं।