हालांकि, स्कूल में चर्चा रही कि छात्र के एक सहपाठी का शुक्रवार को जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल आने के बजाय जन्मदिन मनाने सहपाठी के घर चला गया था। साथ में वह स्कूल की एक छात्रा को भी ले गया था। इस बात का पता जब स्कूल के अध्यापकों को चला तो उन्होंने छात्र के परिजनों को स्कूल बुलाकर समझाने की कोशिश की थी।
शिक्षकों ने छात्र के परिजनों को पूरी बात बताई थी। बताया जा रहा है कि स्कूल में परिजनों के सामने छात्र ने खुद को अपमानित महसूस किया और जहर खाने जैसा बड़ा कदम उठा लिया। हालांकि, असल कारणों का पता विद्यार्थी के बयान लिए जाने के बाद ही चलेगा। लंबागांव पुलिस के एएसआई गुलशन रांगड़ा ने कहा कि छात्र अभी बयान देने की हालत में नहीं है। छात्र के बयान देने के बाद ही पता चलेगा कि उसने जहर क्यों खाया।
क्या कहना है प्रधानाचार्य का
स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्र शुक्रवार को स्कूल न आकर अपने सहपाठी के घर जन्मदिन मनाने चला गया था। स्कूल की एक छात्रा को भी अपने साथ ले गया था। इस बात का पता चलते ही स्टाफ की ओर से छात्र और उसके घरवालों को स्कूल बुलाकर समझाया गया था ताकि अनुशासन बना रहे। लेकिन, छात्र ने अगले दिन स्कूल में आकर जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसके बारे में उन्हें पता नहीं है।