फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंक मारने पर परिजनों को बताया तो छात्र ने स्कूल में ही खा लिया जहर

Thu, 16 Jan 2020 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए बंक मारने के बाद शिक्षकों की ओर से परिजनों को स्कूल बुलाने पर नाराज छात्र ने स्कूल में ही जहर निगलकर जान देने की कोशिश की। घटना जयसिंहपुर उपमंडल की एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में घटित हुई। जानकारी के अनुसार जमा एक के एक छात्र ने सुबह स्कूल आकर अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। स्कूल में छात्र के जहर निगलने की घटना का पता चलते ही हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


छात्र को तुरंत सिविल अस्पताल जयसिंहपुर ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था में छात्र को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अब छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छात्र अभी तक पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं है, इसलिए उसने जहर क्यों निगला इसके असल कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

हालांकि, स्कूल में चर्चा रही कि छात्र के एक सहपाठी का शुक्रवार को जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल आने के बजाय जन्मदिन मनाने सहपाठी के घर चला गया था। साथ में वह स्कूल की एक छात्रा को भी ले गया था। इस बात का पता जब स्कूल के अध्यापकों को चला तो उन्होंने छात्र के परिजनों को स्कूल बुलाकर समझाने की कोशिश की थी। 

शिक्षकों ने छात्र के परिजनों को पूरी बात बताई थी। बताया जा रहा है कि स्कूल में परिजनों के सामने छात्र ने खुद को अपमानित महसूस किया और जहर खाने जैसा बड़ा कदम उठा लिया। हालांकि, असल कारणों का पता विद्यार्थी के बयान लिए जाने के बाद ही चलेगा। लंबागांव पुलिस के एएसआई गुलशन रांगड़ा ने कहा कि छात्र अभी बयान देने की हालत में नहीं है। छात्र के बयान देने के बाद ही पता चलेगा कि उसने जहर क्यों खाया। 

क्या कहना है प्रधानाचार्य का
स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्र शुक्रवार को स्कूल न आकर अपने सहपाठी के घर जन्मदिन मनाने चला गया था। स्कूल की एक छात्रा को भी अपने साथ ले गया था। इस बात का पता चलते ही स्टाफ की ओर से छात्र और उसके घरवालों को स्कूल बुलाकर समझाया गया था ताकि अनुशासन बना रहे। लेकिन, छात्र ने अगले दिन स्कूल में आकर जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसके बारे में उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें