फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेगी छात्रा अंकिता

Fri, 06 Jan 2023 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

शिमला जिले के पीजी कॉलेज सरस्वतीनगर की छात्रा अंकिता दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी। अंकिता कॉलेज की पहली छात्रा है, जिसका चयन हुआ है। 
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेगी छात्रा अंकिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के पीजी कॉलेज सरस्वतीनगर की छात्रा अंकिता दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी। अंकिता कॉलेज की पहली छात्रा है, जिसका चयन हुआ है। अंकिता बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है और साथ ही एनसीसी कैडेट भी है। वह मूल रूप से भोलाड़ गांव की रहने वाली है। उसका चयन बतौर एनसीसी कैडेट उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। अंकिता का चयन परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी हुई है। अंकिता के पिता मुरत सिंह भी बेटी की उपलब्धि से काफी खुश हैं। सरस्वतीनगर कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डॉ. रोहित मोक्टा ने बताया कि अंकिता कालेज की पहली छात्रा है, जिसका चयन दिल्ली की 26 जनवरी परेड के लिए हुआ है। अंकिता के चयन से कॉलेज में खुशी का माहौल है। प्राचार्य पीपी चौहान ने अंकिता व कॉलेज की एनएसएस इकाई को बधाई दी है। 

विज्ञापन


कोटला का नीतिश राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित
वहीं, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के तीन छात्रों अर्ष राणा, नीतीश कुमार तथा प्राची ने प्री गणतंत्र दिवस परेड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी शिमला में हिस्सा लिया। इनमें से नीतीश कुमार का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। अब नीतिश 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेगा। जिला उप समन्वयक नरेंद्र सिंह ने बताया इन बच्चों ने  कठिन परिश्रम करने के बाद यह स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य बबीता सहोत्रा ने इस उपलब्धि के लिए सभी बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें