फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीसी से बैठक के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने टाली हड़ताल, आज चलेंगी निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन ने कहा- जिला प्रशासन ने एक महीने में मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

एचआरटीसी बसों के टाइम टेबल और 40 किमी दूरी की बसों को आईएसबीटी से चलाने कर मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में सोमवार को निही बस ऑपरेटरों की हड़ताल अब नहीं होगी। उपायुक्त शिमला के साथ हुई बैठक के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने हड़ताल को एक महीने के लिए टाल दिया है। उपायुक्त ने प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन को एक महीने में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। जिला प्रशासन ने ऑपरेटरों की वन मिनट ट्रैफिक प्लान से बसों को बाहर रखने की मांग पहले ही पूरी कर दी है। वहीं अन्य दो मांगों को लेकर प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
प्राइवेट बस ऑपरेटर तीन मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल करने जा रहे थे। इस दौरान शहर में निजी बसों का संचालन बंद रखने का फैसला लिया था। ऑपरेटरों की पहली मांग पुलिस के वन मिनट ट्रैफिक प्लान में निजी बसों को नहीं रोकने की थी। ऑपरेटरों का कहना है कि ट्रैफिक प्लान में घंटों निजी बसों को रोकने से रूट फेल हो रहे थे। इससे बसों में कमाई की जगह ऑपरेटरों को घाटा हो रहा था। यूनियन का कहना है कि प्रशासन की ओर से पहली मांग को मान लिया गया है। अब वन मिनट ट्रैफिक प्लान में निजी बसों को नहीं रोका जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से फिलहाल वन मिनट ट्रैफिक प्लान बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद भी ऑपरेटर अन्य दो मांगों को लेकर अड़े हुए थे। यूनियन के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का टाइम टेबल आरटीओ से नहीं लिया गया है। निगम अपने बनाए टाइम टेबल पर ही बसों का संचालन कर रहा है। यूनियन की मांग है कि निगम आरटीओ से टाइम टेबल लेकर शहर में बसों का संचालन करे। वहीं तीसरी मांग निगम की 40 किलोमीटर की बसों का संचालन आईएसबीटी से होना चाहिए। निगम पुराना बस अड्डे से बसों का संचालन कर रहा है। इससे निजी बसों की सवारियां भी एचआरटीसी अपनी बसों में भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल से एक दिन पहले रविवार को निजी ऑपरेटरों को बैठक के लिए प्रशासन ने बुलाया। हड़ताल को लेकर प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की उपायुक्त अनुपम कश्यप के साथ चर्चा हुई। यूनियन के महासचिव सुनील चौहान ने बताया कि उपायुक्त ने एक महीने में ऑपरेटरों की अन्य दो मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। वहीं इन मांगों को लेकर उपायुक्त की ओर से संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक महीने के लिए हड़ताल को टाल दिया गया है। सोमवार को शहर में सभी निजी बसों का संचालन होगा। इस मौके पर यूनियन के प्रधान प्रदीप शर्मा, वरिंदर राणा, रजिंदर शर्मा, राजीव गुप्ता, अमित चड्ढा, कमलेश कुमार, शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें