फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट की सख्ती के बाद शासन में मचा हड़कंप, सचिवालय में डटे रहे आला अधिकारी

Thu, 03 May 2018 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कसौली गोलीकांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद शासन में हड़कंप मच गया।सुप्रीम कोर्ट द्वारा कसौली में अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान हुई गोलीबारी में महिला अधिकारी की मौत पर संज्ञान क्या लिया, प्रदेश की पूरी सरकार से लेकर पुलिस महकमा तक हिल गया है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद बुधवार को दिनभर गृह और पुलिस विभाग के आला अधिकारी सचिवालय में डटे रहे। अधिकारी इस बात का खाका तैयार करते रहे घटना होने के बाद से क्या कार्यवाही की। साथ ही पुलिस की मुस्तैदी और चूक न होने की भी रणनीति बनाते रहे।

विज्ञापन

मामले में पुलिस कर रही ये दावा

सूत्रों की मानें तो पुलिस अपना यह पक्ष मजबूती से रखेगी कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी न तो भागे और न ही हमलावर को आसानी से भागने दिया। इसके पीछे मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार और अन्य की मौजूदगी और बयान को आधार बनाने की तैयारी है।

दरअसल, पुलिस का दावा है कि जिस समय नारायणी होटल के मालिक विजय सिंह ने फायरिंग की, उस समय पुलिस बगल के एक होटल में चल रहे विवाद को शांत कराकर निर्माण तोड़ने की कार्यवाही संचालित करा रही थी।

इसी बीच महिला अधिकारी एक वन अधिकारी को साथ लेकर बिना अपने टीम के लीडर नायब तहसीलदार को बताए विजय के होटल में चली गई। इसी दौरान गोली चली और विजय भाग निकला। सूत्रों का कहना है कि पुलिस विजय की तलाश में उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त कांबिंग कर रही है। इसके अलावा उसके सभी रिश्तेदारों के यहां छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें