फरार आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही जिससे लगता है कि वह भी उनके साथ मिली हुई है। वहीं, विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि पुलिस के पास तो सिर्फ कुछ मामले ही हैं।
बड़ी संख्या में मामले हैं जो कोर्ट में चल रहे हैं और अगर उनको भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो यह ठगी का खेल 50 करोड़ से भी ज्यादा का निकलेगा।
दोनों विधायकों के आरोपों के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि विभाग नियमों को सख्त करने के साथ ही सभी मामलों को दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए काम कर रही है। कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़कर उनसे बागवानों की करोड़ों की रकम भी रिकवर की जाएगी।