फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को दी चेतावनी, जल्द मांगें न मानीं तो करेंगे विस का घेराव

Thu, 07 Feb 2019 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विस का घेराव और भूख हड़ताल के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह निर्णय कल्याण संगठन की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक झंडूता की सुन्हाणी पंचायत के नांगा बाबा कुटिया शिव गौरी मंदिर में हुई। बैठक में करीब दो सौ कर्मचारियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष एसपी चटर्जी ने कर्मचारियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। कहा कि मांगों के स्थायी समाधान को संगठन ने आंदोलन की रूपरेखा तय की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे मांगों को लेकर सचिवालय में परिवहन मंत्री से मिलने जाते हैं तो वे उनसे मिलने का समय तक नहीं देते हैं।

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी पेंशन को माह की पहली तारीख को नहीं डाला गया तो वह विधानसभा का घेराव कर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। बैठक में कहा गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित डीए किस्त का भुगतान, पेंशन के लिए बजट में स्थायी प्रावधान करने सहित अन्य मांगें लंबित हैं।
विज्ञापन


मांग की कि जल्द उनकी मांगों को पूरा कर राहत दी जाए। बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राम शर्मा, प्रदेश महासचिव सत्यप्रकाश शर्मा, मंडी के प्रधान बृजलाल धीमान, शिमला के प्रधान तरसेम चौधरी, बिलासपुर के प्रधान कृष्णु राम

ठाकुर, प्रेस सचिव श्रीराम शर्मा, उपाध्यक्ष लेखराम चंदेल, सह सचिव भूरि सिंह ठाकुर, सुंदरनगर के प्रधान रमेश चंद, सरकाघाट के प्रधान नेकराम अत्री, बैजनाथ के प्रधान विधि सिंह सहित प्रदेश भर के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें