फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाइयों में मिलावट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: परमार

Wed, 23 Oct 2019 10:41 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
vipin parmar
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा है कि दिवाली पर मिठाइयों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त फूड इंस्पेक्टरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन


मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में परमार ने कहा कि हाल ही में सरकार ने फूड इंस्पेक्टरोें के आधा दर्जन से अधिक पद भरे हैं। दिवाली पर फूड इंस्पेक्टर हर साल जगह-जगह से सैंपल भरते हैं।

इस बार भी भरे जा रहे हैं। सैंपल फेल होने पर कार्रवाई होगी। एक सवाल के जवाब में परमार ने कहा कि आयुर्वेद विभाग में हुए घोटाले की जांच विजिलेंस ब्यूरो को दी जाएगी। आयुर्वेद विभाग में हुई खरीद में कोई भी अनियमितता हुई होगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बद्दी में दवाओं की जांच के लिए जल्द लैब खोली जाएगी। कंडाघाट की प्रयोगशाला को भी मजबूत किया जाएगा। पीएचसी, सीएचसी के स्तर पर अधिकांश उपचार सुविधाएं मुहैया करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पतालों में किसी भी तरह की कोताही के मामले में भी सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और नर्सों के पद भरने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें