फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तहबाजारियों ने कार्रवाई का किया विरोध, निगम की बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे घंटे इंतजार के बाद निगम प्रशासन ने स्थगित की बैठक
विज्ञापन

लक्कड़ बाजार में जगह चिह्नित करने समेत कई मुद्दों पर होनी थी चर्चा
लोअर, मिडिल और लक्कड़ बाजार नो वेंडिंग जोन, सामान कया जा रहा जब्त
आईजीएमसी नाले और आजीविका भवन के पास कारोबार न चलने का दावा
तहबाजारियों ने दिनभर आवाजाही वाले स्थान पर बसाने की मांग उठाई
पिछली बार भी बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए थे तहबाजारी प्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में जारी कार्रवाई के विरोध में तहबाजारियों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को नगर निगम की ओर से बुलाई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक में बुलाए 12 निर्वाचित सदस्य नहीं पहुंचे। करीब आधे घंटे इंतजार के बाद बैठक स्थगित करनी पड़ी। इससे शहर में तहबाजारियों को बसाने को लेकर विवाद और बढ़ गया है।
नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे निगम कार्यालय में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई थी। कमेटी में निगम अधिकारियों और कारोबारियों के अलावा तहबाजारियों के निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल होते हैं। निगम प्रशासन के अनुसार बैठक में लक्कड़ बाजार क्षेत्र में तहबाजारियों के बैठने के लिए जगह चिह्नित करने पर चर्चा होनी थी। इसके अलावा नालियों पर बैठ रहे तहबाजारियों को नए सिरे से स्थान देने पर भी विचार किया जाना था।
विज्ञापन

निगम अधिकारी और कारोबारी सदस्य बैठक में समय पर पहुंच गए, लेकिन 12 तहबाजारी प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। इससे पहले पिछली बैठक में भी कई तहबाजारी प्रतिनिधियों ने विरोध जताते हुए बैठक बीच में छोड़ दी थी।
विज्ञापन

बाजार में जगह मांग रहे तहबाजारी
नगर निगम ने लोअर बाजार, मिडिल बाजार और लक्कड़ बाजार को नो वेंडिंग जोन घोषित किया है। इन क्षेत्रों में तहबाजारियों को दुकानें न सजाने के निर्देश दिए हैं। निगम की ओर से इन बाजारों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और दुकानें सजाने पर सामान जब्त किया जा रहा है। तहबाजारियों का कहना है कि निगम ने उन्हें आईजीएमसी नाले और आजीविका भवन के पास सामान बेचने के लिए जगह दी है, लेकिन वहां आम लोगों की आवाजाही बहुत कम है। ऐसे में वहां उनका कारोबार चलना मुश्किल है। तहबाजारियों ने निगम से मांग की कि उन्हें उचित स्थान पर बसाया जाए। यदि बाजारों में जगह देना संभव नहीं है तो ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएं जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती हो, ताकि उनका रोजगार भी चलता रहे और आम लोगों को भी परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें